- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Shops Of Colors And Pitchers Started To Decorate The Market For Holi
होली के लिए बाजार में सजने लगी रंगों और पिचकारियों की दुकानें
मुंगावली | होली धुलेंडी को लेकर बाजार में सजने लगे हैं। बाजार में रंगों और पिचकारियों की दुकानें सजने लगी हैं। वहीं होली को लेकर लोग घर-घर गोबर के गहने बनाने लगे हैं।
दुकानदार महावीर जैन ने बताया कि इस समय स्कूली बच्चों की परीक्षाएं चल रहीं है। इस कारण नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चे परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस कारण बच्चे होली की पिचकारी और रंगों को खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी के दिन दुकानदारी चलेगी। होली को लेकर शहर में दो दर्जन से अधिक दुकानें रंग बिरंगे कलर और पिचकारी से सज गई हैं। होलिका दहन को लेकर घर-धर मलैया बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।