पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News State Cold Chain Officer Visits Thermometer Found Bad

राज्य कोल्ड चेन अधिकारी ने किया दौरा, थर्मामीटर मिले खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर| राज्य कोल्ड चेन अधिकारी ने जिले का दौरान किया जहां उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष की सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।

राज्य कोल्ड चेन अधिकारी इंजीनियर विपिन श्रीवास्तव ने प्रत्येक जिले के सभी फोकल पाइंट इंचार्ज को निर्देशित किया कि संबंधित के पास अनिवार्यत: एव्हीडी प्लान व सुपरविजन प्लान होना अनिवार्य है या संबंधित सीसीएच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईसागढ़ ब्लॉक में कोल्ड चेन हैंडलर एके राजौरिया का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।

जिले में कुछ थर्मामीटर खराब मिले। राज्य कोल्ड चेन अधिकारी इंजीनियर विपिन श्रीवास्तव के साथ यूनिसेफ से विकास द्विवेदी, डब्लयूएचओ से डॉ.शेखावत, चाई से हैरिस अलवी, सीएमएचओ डॉ.जेआर त्रिवेदिया, टीकाकरण अधिकारी डॉ.एलडीएस
फूंकवाल, कार्यक्रम प्रबंधक दीपक सिसोदिया, जिला वैक्सीन स्टोर कीपर केपी साहू, जिला वैक्सीन एंड कोल्ड चेन मैनेजर पंकज शर्मा, आरआईडीएम नरेश रघुवंशी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...