- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News State General Secretary Of Bharatiya Mazdoor Sangh Strongly Welcomed
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री का किया जोरदार स्वागत
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री का चंदेरी प्रवास के दौरान मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री केपी सिंह चंदेरी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रामवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष भागचंद जैन, जिला मंत्री हरि सिंह रघुवंशी (हैरी ), तहसील चंदेरी अध्यक्ष अशोक गुप्ता, तहसील मंत्री रमेश श्रीवास्तव और राज्य कर्मचारी संघ के चंदेरी तहसील अध्यक्ष सिमरन श्रीवास्तव और चंद्रपाल (वासू ) रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते संघ के पदाधिकारी।