- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Stones Thrown Outside The House By Burnt Handcuffs Standing Outside The House
घर के बाहर खड़ा हाथ ठेला जलाकर घर पर फेंके पत्थर
अशोकनगर | देहात थाने के तहत यादव कॉलोनी में 4 आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर के सामने रखे हाथ ठेले को जला दिया। इसके बाद आरोपियों ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए घर पर पत्थर फेंके।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यादव कॉलोनी में आरोपी लखन यादव, जीतू यादव, पंचू यादव और ब्रजेश यादव ने फरियादी राजेश पुत्र सीताराम प्रजापति उम्र 29 साल निवासी यादव कॉलोनी के घर के आगे रखे हाथ ठेले को आग लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर पर पत्थर फेंके और गाली गलोज की। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।