- Hindi News
- National
- Chanderi News Mp News Submitting Application To Sdm Tehsildar Demanding Appointment Of Village Daughter As Anganwadi Worker
एसडीएम, तहसीलदार को आवेदन सौंपकर की गांव की बेटी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति की मांग
आवेदन में लोगों ने कहा- हमारे गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त है
पीपरीधार गांव के लोगों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम, तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को आवेदन देकर गांव की बेटी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति की मांग की है।
आवेदन में लोगों ने कहा हमारे गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त है। हमारे ही गांव की बीला नायक पुत्री रामलाल प|ी हरदा नायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आवेदन दिया है। और बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है। वह विवाह के बाद ग्राम पीपरीधार में रह रही है। वहीं दूसरी तरफ पूनम यादव प|ी अमित यादव ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन किया है। पूनम पीपरीधार गांव की निवासी न होकर चकेरी गांव की निवासी है और पीपरीधार गांव में निवास भी नहीं करती। उन्होंने फर्जी तरीके से पीपरीधार गांव में मूल निवासी प्रमाणपत्र, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और बीपीएल कार्ड आदि बनवा लिया है। जबकि इनका नाम चकेरी गांव की वोटर लिस्ट में भी है। आंगनबाड़ी पद पर नियुक्ति के लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण जैमा, बाबू आदि ने एसडीएम को आवेदन देकर गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर बीला नायक की नियुक्ति कराने की मांग की है।
एसडीएम कार्यालय में आवेदन देने के लिए आए पीपरीधार गांव के रहवासी, रखी अपनी मांग।