पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Taxi Collides From Behind On Taxi On Isagarh Shivpuri Road Woman Dead

ईसागढ़-शिवपुरी रोड पर टैक्सी को कार ने पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नव विवाहित बेटे और बहू को देवी देवताओं के पूजन बाद वापस आ रहे थे लोग,

ईसागढ़| देवी देवताओं के पूजन के बाद वापस आ रहे लोगों से भरी टैक्सी को मेन रोड पर पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी में सवार एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया है।

दरअसल, हजारीलाल बाल्मीकि निवासी आनंदपुर कॉलोनी अपने लड़के भजन बाल्मीकि जिसकी 12 मार्च को शादी हुई थी। शुक्रवार शाम 6 बजे टैक्सी द्वारा ग्राम कोरवास में अपने देवी-देवताओं की पूजा के लिए बेटे और बहू को लेकर गए थे। पूजन के बाद रात 8:30 बजे वापस आते समय ईसागढ़-शिवपुरी मेन रोड पर जैसे ही टैक्सी आई तभी शिवपुरी तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 08 सीए 8662 के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। टैक्सी में बच्चों सहित 14 लोग बैठे थे। सभी लोगों को चोटें आई है। इसमें शिमला बाल्मीकि उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए ईसागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं इनमें पिस्ता उम्र 42 वर्ष, मधु उम्र 12 वर्ष, पूजा उम्र 22 वर्ष और अंजला उम्र 11 वर्ष शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक महिला भजन बाल्मीकि की ताई बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 एवं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।
खबरें और भी हैं...