पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News The Rest House Will Be Shifted To Spare Parking Will Be Under Fob

रेस्ट हाउस में शिफ्ट होंगे फलाें के ठेले, एफओबी के नीचे होगी पार्किंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जी मंडी परिसर में ही लगेंगे सब्जी के ठेले, अब चौराहों पर नहीं दिखाई देंगे फल व सब्जी के ठेले

नए रेस्ट हाउस में शिफ्ट किए जाएंगे पौधे

पुराने रेस्ट हाउस पर जो पेड़ पौधे लगे हैं इनको नए रेस्ट हाउस में शिफ्ट किया जाएगा। यह जिम्मेदारी स्वयं पीडब्लूडी निभाएगी। 40 पेड़ पौधों को नए रेस्ट हाउस पर शिफ्ट किया जाएगा। पीडब्लूडी के उपयोगी और अनुपयोगी सामान को भी शिफ्ट किया जाएगा, जिससे पर्याप्त जगह हाथ ठेलों को लगाने के लिए मिल पाएगी।

अशोकनगर| रेस्ट हाउस पर फल के ठेले शिफ्ट किए जाने की योजना पर नगरपालिका ने काम करना शुरू कर दिया है। रेस्ट हाउस के दोनों तरफ के गेट खोलकर वहां जगह को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका 10 लाख रुपए खर्च करेगी। इस जगह पर सिर्फ फल विक्रेताओं के ठेले खड़े किए जाएंगे। दो पहिया वाहन के निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। वाहन पार्किंग व्यवस्था एफओबी के नीचे की जाएगी।

कुछ दिनों पहले कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने गांधी पार्क सहित शहर में अव्यवस्थित तरीके से लग रहे हाथ ठेलों को पीडब्लूडी परिसर में शिफ्ट किए जाने के लिए निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने पीडब्लूडी और नपा को कार्य के लिए निर्देशित किया था। नपा ने शुरूआत कर दी है। अब एफओबी के नीचे वाहनों की पार्किंग ही हो सकेगी, यहां न तो सब्जी और न ही फल के ठेले लगाए जा सकेंगे। सब्जी विक्रेताओं को नगरपालिका के पीछे सब्जी मंडी में ठेले लगाने पड़ेेंगे। 80 ठेलों को लगाए जाने का इंतजाम किया जाएगा। पीडब्लूडी की ओर आवाज अधिक न जाए और उसका एरिया सुरक्षित रहे इसके लिए 14 फीट का टीनशेड लगाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...