- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News The Young Man Returning After Delivering The Parcel Was Shot Looted 50 Thousand Rupees
पार्सल की डिलेवरी कर लौट रहे युवक को मारी गोली, लूटे 50 हजार रुपए
अशोकनगर| तीन लुटेरों ने एक युवक पर गोली तानकर उससे 50 हजार रुपए की लूट की। लौटते हुए युवक की जांघ में गोली मार दी, इससे युवक गंभीर घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
युवक अमेजन की डिलेवरी पार्सल कर सारसखेड़ी से घर लौट रहा था। आशाराम पुत्र सीताराम शर्मा अमेजन की डिलेवरी पार्सल करता है, जो बुधवार दोपहर पार्सल की डिलेवरी कर घर ईसागढ़ जा रहा था। तभी सारसखेड़ी के पास अज्ञात 3 युवकों ने पहले तो उसका रास्ता रोका फिर उसके पास रखे 50 हजार रुपए बंदूक की नोंक पर लूट लिए। घटना को अंजाम देकर लौटते समय उसकी जांघ पर गोली मारकर लुटेरे भाग गए। घायल का कहना था कि दो लड़कों ने रास्ता रोका था और 50 हजार रुपए छुड़ाकर ले गए। ईसागढ़ थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि युवक का एक्सरे हो रहा है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।