- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Tractor Landed Uncontrolled To Save Goats 1 Killed 2 Injured
बकरियों को बचाने में अनियंत्रित होकर खाई में उतरा ट्रैक्टर, 1 की मौत,2 घायल
महिला काे इलाज के लिए ले जा रहा था ट्रैक्टर चालक बेटा, साइड संकरी होने से हुआ हादसा
बहादुरपुर| विदिशा जिले के करैया हाट से घाट बमूरिया आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गया। इससे उसमें बैठी 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायलों काे बहादुरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार विदिशा जिले के करैया हाट गांव से रघुवीर बघेल अपनी मां कंचन बाई 72 साल एवं बहन ताराबाई 42 साल को अपने साथ ट्रैक्टर से घाट बमूरिया ला रहा था। इन दोनों महिलाओं का इलाज घाट बमूरिया में होना था। करैया के रास्ते से ट्रैक्टर जैसे ही नेशनल हाईवे पर आया तो सतहरी पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गया। राहगीरों ने दुर्घटना देखकर घायलों की मदद की और आपातकालीन 108 वाहन सेवा पर सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। घायल रघुवीर ने बताया कि सामने से एक ट्रक आ गया था, जबकि सड़क पर भेड़-बकरियां भी आ रहीं थीं। ऐसे में उसने बकरियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर साइड में किया लेकिन साइडें संकरी होने से वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान ताराबाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया।