- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Tractor Overturned While Going To Vow For Mannat After Having Three Sons
तीन बेटियों के बाद बेटा होने पर मन्नत की राई के लिए जाते समय पलटा ट्रैक्टर
करीला मार्ग पर सड़क किनारे हो रहे गड्ढे का भराव न किए जाने से शुक्रवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि बेटे के जन्म की मन्नत पूरी होने पर मां और उसके 3 माह के बेटे की मौत हो गई। घायलाें को इलाज के लिए मुंगावली और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
झांसी के चिरगांव सिया गांव निवासी वीरसिंह कुशवाह की तीन बेटियां हैं। जिसकी प|ी चंपाबाई ने करीला मंदिर पर बेटे के लिए मन्नत मांगी थी। उसकी मन्नत पूरी होने पर मन्नत में मांगे अपने तीन माह के बेटे कुष्णकांत को लेकर राई नृत्य कराने करीला रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से करीला जा रही थी। ढुढेर गांव के पास सड़क किनारे हो रहे 4 से 5 फीट गहरे गड्ढे से निकलते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और खेत में जाकर गिर गई। इस गड्ढे के आसपास खरपतवार, गाजर घांस उग रही थी जिससे चालक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। इससे सीमा बाई, शैलेन्द्र सिंह, सुशीला बाई, पुष्पाबाई, गीताबाई, उमारानी बाई, रीनाबाई, विद्यादेवी बाई, चंद्रकला, महेश, बादाम सिंह आदि गंभीर हालत रहे। जबकि मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 15 लोग घायल
मां और 3 माह के बेटे की मौत
हादसों का दिन... करीला रोड पर दो हादसे, ट्रैक्टर पलटा, पिकअप- बाइक टकराने से एक की मौत
हादसे के बाद मां और बेटे की आखिरी तस्वीर।
निगरानी पर सवाल
हर साल करीला मेले की तैयारियां 1 महीने पहले शुरू हो जाती हैं जिसमें जिले के अलावा संभाग स्तर के अधिकारी भी मॉनीटरिंग करते हैं। बावजूद इसके हर बार प्रशासन की कोई न कोई चूक रह जाती है। करीला पहुंच मार्गो को दुरुस्त कराने के लिए पर गौर नहीं किया और 4 फीट गहरा गड्ढे का भराव नहीं हुआ, जिससे बड़ी घटना घटित हुई।
इधर... बंगलाचौराहा पर 20 मिनट लगा जाम
मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही इस कदर रही कि ट्रैफिक पूरी तरह बिगड़ गया। इससे शाम के समय ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। बंगलाचौराहा पर करीला मेले के लिए जाते समय 20 मिनट लम्बा जाम लग गया। इस दौरान बाइक हो या बड़े वाहन सभी को निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात के समय स्थित ओर गड़बड़ा गई।
इस बार भी बस की छत पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
हर बार करीला मेले के दौरान ओवर लोडिंग वाहनों पर लगाम लगाने में प्रशासन के लिए चुनौती रहती है। इस बार भी करीला मेले में ओवर लोडिंग पर लगाम नहीं लग सकी। मेले के चलते दिनभर ओवर लोड वाहन अशोकनगर से करीला मार्ग पर दौड़ते रहे। फिर चाहे बस हो, जीप हो या फिर दो पहिया वाहन। सभी में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठी देखी गईं। ओवर लोडिंग का हाल ये रहा कि बस अौर जीप की छत पर बैठकर लोगों ने अपनी मंजिल को तय किया। इसी तरह मुंगावली और विदिशा की ओर से आने वाले मार्गों पर ओवर लोडिंग वाहनों के निकलने का सिलसिला जारी रहा।
चंदेरी| करीला से लौट रही दो बाइक विक्रमपुर चौकी के नारोन ग्राम के पास रात 1 बजे सड़क पर खड़ी पिकअप से टकरा गईं। जिससे उस पर बैठे 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार अरुण पुत्र सदाराम लोधी 19 साल, पुष्पेन्द्र पुत्र हरवान लोधी 23 साल, दूसरी बाइक पर मोहर सिंह पाल 25 साल अपनी प|ी प्रीति व 2 साल के बेटे के साथ करीला दर्शन कर पिछोर के राधापुर लौट रहे थे। नारोन के पास पिकअप खड़ा था जिससे दोनाें बाइक टकरा गई। पहले मोहर सिंह पाल की बाइक टकराई जिससे पति प|ी के हाथ पैर में चोट आई। जबकि बच्चे को मामूली चोट आई। जिनके पीछे अरूण लोधी की बाइक टकराई जिससे उसकी मौत हो गई। पुष्पेन्द्र को चोट आई। मृतक की मां ने बताया कि अरूण गुजरात में मजदूरी का कार्य कता था जो होली मनाने घर आया था। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए 108 से अस्पताल भेजा।
गुजरात से होली पर अपने घर आए युवक की पिकअप से टकराई बाइक मौत, 4 गंभीर घायल