- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Tractor Stolen From Front Of House Report In Police Station
घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी, थाने में की रिपोर्ट
अशोकनगर| देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मलखेड़ी में घर के आगे खड़े ट्रैक्टर को चुरा लिया गया। जिसकी शिकायत ट्रैक्टर मालिक ने थाने में दर्ज कराई। जानकारी अनुसार अनीश खां निवासी मलखेड़ी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रैक्टर महिंद्रा 275 एमपी 67 ए9786 घर के आगे खड़ा था। जिसे संदेही लियाकत खां निवासी कुरमास सिरोंज जिला विदिशा ने चुरा लिया। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया।