- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Train Passenger39s Bag And Mobile Robbery Arrested Mobile And Jewelry Recovered
ट्रेन यात्रियों का बैग और मोबाइल चुराने वाले आरोपी को पकड़ा, मोबाइल और गहने बरामद
पकड़े गए अपराधी पर अशोकनगर के अलावा गुना, विदिशा में भी प्रकरण दर्ज
गिरफ्त में आरोपी।
अशोकनगर। ट्रेनों से मोबाइल और बैग चुराने वाले एक आदतन अपराधी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से जब्त किए गए मोबाइल और बैग बरामद किया है। पकड़े गए अपराधी पर अशोकनगर के अलावा गुना, विदिशा में भी प्रकरण दर्ज है।
दरअसल आदतन अपराधी शेंकी पुत्र अंधेर सिंह कटारिया 19 साल निवासी छितरी पिपरई जो यात्रियों का सामान, मोबाइल और बैग ट्रेनों से चुराता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त अपराधी पिपरई रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध घूम रहा है। जीआरपी ने अपराधी को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी ने पूछताछ में बताया कि एक से डेढ़ साल से यात्रियों के सामान को चुरा रहा है। कोटा जबलपुर ट्रेन से स्लीपर गुनेरू बामोरी स्टेशन पर एक यात्री से रेडमी नोट 4 मोबाइल चुराया था। जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए थी। इसी तरह अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन से मोबाइल वीवो कंपनी का 7 माह पहले चुराया था। मुंगावली स्टेशन पर 4 माह पहले कोटा जबलपुर ट्रेन से बैग चुराया था जिसमें कपडे, सेमसंग जे 7 मोबाइल था। इसी तरह 13 माह पहले भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री का बैग चुराया था जिसमें कपड़े सोने की चेन, सोने की कान की वाली, जिसकी कीमत करीब 30 हजार 780 रुपए थी। उक्त अपराधी से उक्त सामान को जब्त कर लिया है। अपराधी को पकड़ने में थाना प्रभारी जसवंत सिंह परमार, प्रधान आरक्षक श्रीपाल सिंह, आरक्षक रमाकांत ओझा, प्रदीप रघुवंशी, ओमप्रताप सिंह तोमर की भूमिका रही।