- Hindi News
- National
- Chanderi News Mp News Tributes Paid To The Police Personnel Who Died In The Delhi Riots
दिल्ली दंगों में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करते जन जागरण मंच के युवा।
अशोकनगर| रविवार शाम गांधी पार्क पर जनगणमन मंच के युवाओं ने दिल्ली दंगों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने शहीद पुलिस कर्मियों की तस्वीर लगाकर केंडल जलाई और पुष्प अर्पित किए।
इस बीच मंच के दिलीप सोनी ने कहा कि दिल्ली दंगों में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को मंच की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाया। इस बीच दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी युवाओं ने रखी। इस अवसर पर मंच की ओर से अभिषेक साहू, ओम पटेल, अंशुल शर्मा, रोहित कौशिक, दीपक मिश्रा, हर्षित श्रीवास्तव, शुभम सेन आदि मौजूद रहे।