पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashoknagar News Mp News Trolley Full Of Laborers Overturned 2 Women Seriously Injured 15 One Died After Falling From Bike

मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, 2 महिलाएं गंभीर 15 घायल, बाइक से गिरकर एक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राम सागर गांव कटाई के लिए जा रहे थे मजदूर

इधर सड़क दुर्घटना में मौत

चंदेरी| कल्लू पुत्र मनु आदिवासी 48 साल निवासी चकेरी पठार मंगलवार दोपहर 3 बजे बाइक से चंदेरी की ओर जा रहा था। तभी गोपाल आश्रम के पास गिर गया, जिससे उसे चोट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कल्लू बाइक नहीं चलाता था पहली बार बाइक चला रहा था। इस दौरान उसकी बाइक से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

अस्पताल में इलाज कराती ट्राली पलटने से घायल महिला कलाबाई।

अशोकनगर| कटाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं 15 लोगों को मामूली चोट आई थी। वहीं दूसरी घटना में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कंजिया रोड से रामसागर गांव मसूर की कटाई के लिए 22 मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। तभी लहरावदा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली में बैठे सभी लोगों को मामूली चोट आई। दो गंभीर घायल रमाबाई आदिवासी 55 साल निवासी कंजिया, कला बाई आदिवासी 40 साल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
खबरें और भी हैं...