अनियंत्रित होकर बाइक फिसली दो लोग घायल
बमुरिया गांव से बारात में शामिल होने अशोकनगर आ रहे दो युवक बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी अनुसार रघुवीर सिंह पुत्र तोफान सिंह निवासी अथाईखेड़ा और श्याम पुत्र बसोरीलाल अहिरवार निवासी अथाईखेड़ा शादी समारोह में शामिल होने बमुरिया गांव गए थे। बमुरिया गांव से वह बारात में शामिल होने के लिए अशोकनगर आ रहे थे। तभी उनकी बाइक रातीखेड़ा गांव के पास सड़क पर हुए गड्ढे में जाने के कारण गिर गई। इससे दोनों युवकों के पैर, हाथ में गंभीर चोट आई है। दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।