- Hindi News
- National
- Mungawali News Mp News Unbroken Ramayana Recitation Done In The Temple For Happiness Prosperity And Good Harvest Of The Region
क्षेत्र की सुख समृद्धि और अच्छी फसल के लिए मंदिर में किया अखंड रामायण पाठ
_photocaption_चंदेरी | श्री पंखों धाम स्थित प्राचीन मंदिर सिद्ध गुरु महाराज के स्थान पर बुधवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पाठ का आयोजन स्थानीय रहवासियों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि और अच्छी फसल के लिए किया गया। पाठ का समापन गुरुवार को हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुआ। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख समृद्धि और अच्छी फसल की कामना के साथ विश्व कल्याण की कामना की। पूर्णाहुति और महाआरती के बाद मंदिर में कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।*photocaption*