- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Uncle39s Son Attacked The Girl Coming Home With An Ax
रंग डालकर घर आ रहे युवक पर मामा के लड़के ने किया कुल्हाड़ी से हमला
क्षेत्र के मूडरा बहादरा गांव में रंग डालने गए एक युवक पर उसके मामा के लड़के ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में इलाज करा रहे युवक लल्लू पुत्र हल्कू आदिवासी निवासी गोपाल गंज थाना दीपनाखेड़ा ने बताया कि वह मूडरा बहादरा गांव में अपने मामा के घर रंग डालने के लिए आया था। रंग डालने के बाद जब वह वापस अपने गांव के लिए आ रहा था तभी उसके मामा के लड़के बुंदेला ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।