- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Vishwa Hindu Parishad Will Celebrate The Birth Of Lord Ram In Every Village From House To House
विश्व हिंदू परिषद हर गांव में घर-घर मनाएगी भगवान राम के जन्म का उत्सव
विश्व हिंदू परिषद की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें प्रत्येक एकल विद्यालय और ग्राम में राम महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रात धर्म प्रसार प्रमुख एकल संच अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने बताया कि अखंड कोटि ब्रह्मांड नायक प्रभू श्री राम जी पावन जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होने जा रहा है। 492 साल के संघर्ष और हजारों भक्तों के बलिदान के बाद यह शुभ घड़ी आ रही है। इस अवसर पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हर गांव और हर घर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जो ऐतिहासिक होगा। संच प्रमुख राजकुमार सेलन ने एकल की पंचमुखी योजना की जानकारी दी। सभी आचार्य और ग्राम समिति प्रमुख ने भव्य राम जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।