पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वागत... करीला धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को कराया स्वल्पाहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेहराई | रंग पंचमी के अवसर पर करीला धाम में लगने वाले तीन दिवसीय मेले में शामिल होने के लिए कस्बे से होकर जा श्रद्धालुओं को रोककर स्वल्पाहार कराया जा रहा है। इस दौरान तपोवन कॉलोनी हाईवे पर युवा लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजेश लोधी के निवास पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं से भरे वाहनों को रोककर उन्हें चाय, नाश्ता आदि कराया जा रहा है। श्री लोधी ने बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से रंगपंचमी के अवसर पर लगने वाले मेले में जाने और वहां से लौटकर वापस आने वाले श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार कराते हैं। इस कार्य में उनके परि जनों के साथ उनके पड़ोस में रहने वाले लोग भी सहयोग करते हैं।
खबरें और भी हैं...