- Hindi News
- National
- Ashoknagar News Mp News Women Prove Themselves By Doing All The Work Dr Annapurna
महिलाओं ने सभी काम कर खुद को साबित किया : डॉ. अन्नपूर्णा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन ओम पैलेस में रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखिका डॉ. अन्नपूर्णा थीं।
उन्होंने महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अब समय बदल रहा है और महिलाओं का नजरिया भी। सभी जगहों पर महिलाओं ने काम कर अपने आप को साबित किया है। फिर भी घर परिवार की जिम्मेदारी उन्होंने छोड़ी नहीं है। यदि आप अपने घर को संस्कार युक्त बनाती हैं तो हर घर से शहर, समाज, राष्ट्र, अपने आप बन जाएगा। इसके बाद क्लब की अध्यक्ष मनोरमा अग्रवाल ने भी महिलाओं को नजरिया बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा विज्ञान तकनीक पहले से इतनी सुसंस्कृत और मजबूत है उसे समझ आज हम योग भी करते हैं। सो विदेशी भी कर रहे हैं। इसलिए जबकि योग हमारी ही धरोहर है। हर चीज इसलिए माननीय है कि विदेश मोहर लगी है। इसे बदले विवेक से तौलें फिर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में यमुना अग्रवाल, रचना नायक, प्रीति मनोरिया, मोना गोइल, मंजू सड़ाना, चैतन्य मनोरिया, विजया अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं मौजूद थीं। कार्यक्रम में दो महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने दम पर बेटियों को पढ़ाया।
कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करती क्लब की पदाधिकारी।