पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर | चंदेरी थाने के तहत दुर्गा कॉलोनी में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार नवल सिंह किशोर उर्फ बिट्‌टू पुत्र बृजमोहन कोरी उम्र 28 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी चंदेरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता बृजमोहन पुत्र छोटेलाल कोरी उम्र 65 साल की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है।

इलाज के दौरान नाबालिग की मौत

अशोकनगर | कचनार थाने के तहत बाबड़ीखेड़ा निवासी 9 माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल के टेलीफोन अटेंडर की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार महक पुत्री राजेश अहिरवार उम्र 9 माह निवासी बाबड़ीखेड़ा पीएच कचनार 6 मार्च को हुए हादसे में घायल हो गई थी। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रैफर कर दिया गया था।
खबरें और भी हैं...