बच्चे सीखेंगे मिलावट की जांच करना, खुद तय कर सकेंगे खाद्य पदार्थ पौष्टिक है या घटिया
खाद्य पदार्थों में मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके लिए खाद्य निरीक्षक अब स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 04:15 AM IST
खाद्य पदार्थों में मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके लिए खाद्य निरीक्षक अब स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद बच्चे खुद खाद्य सामग्री में मिलावट जांच कर सकेंगे। साथ ही इसके प्रति जागरूक भी होंगे। इसका मकसद स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। स्वच्छ भारत अभियान की ही तरह स्वास्थ्य भारत अभियान पर भी काम होगा।
इसकी शुरुआत नए सत्र से होगी। इसमें रोजमर्रा की सामग्री की मिलावट पता करना सिखाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट जांचने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं।
बच्चों को प्रशिक्षण निरीक्षक स्कूल जाकर देंगे। विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। वे छात्रों को पोषक व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी बताएंगे। इसके लिए स्कूलों में 25 से 35 मिनट तक का एक सेशन होगा। इसमें पौष्टिक खान-पान व मिलावटी सामग्री के बारे में बताया जाएगा। मिलावटी हल्दी, तेल, लाल मिर्च, आटा, दूध की पहचान करने व सैंपलिंग की प्रक्रिया भी उन्हें बताई जाएगी।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.इसकी शुरुआत नए सत्र से होगी। इसमें रोजमर्रा की सामग्री की मिलावट पता करना सिखाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट जांचने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं।
बच्चों को प्रशिक्षण निरीक्षक स्कूल जाकर देंगे। विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। वे छात्रों को पोषक व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी बताएंगे। इसके लिए स्कूलों में 25 से 35 मिनट तक का एक सेशन होगा। इसमें पौष्टिक खान-पान व मिलावटी सामग्री के बारे में बताया जाएगा। मिलावटी हल्दी, तेल, लाल मिर्च, आटा, दूध की पहचान करने व सैंपलिंग की प्रक्रिया भी उन्हें बताई जाएगी।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Begumganj News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: बच्चे सीखेंगे मिलावट की जांच करना, खुद तय कर सकेंगे खाद्य पदार्थ पौष्टिक है या घटिया
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)