पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News 180 Accidents In Two And A Half Months Accidents Due To Slopes And Turns On The Road

ढाई महीने में 180 हादसे, सड़क पर ढलान और मोड़ होने से हो रहीं दुर्घटनाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर दुर्घटनाएं कुछ निश्चित स्थानों पर हो रही हैं। 108 एंबुलेंस से मिली जानकारी के अनुसार इस साल ढाई महीने में अब तक 179 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें सबसे अधिक दुर्घटनाएं बाइकों के बीच भिड़ंत और अनियंत्रित होकर गिरने की है।

माना जा रहा है कि मोड़ और ढलान पर संकेतकों की कमी से दुर्घटनाएं हो रही हैं। हर बार शादियों और चोटी कार्यक्रमों में दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ जाता है। शादियों और चोटियों के समय अधिकांश दुर्घटनाएं शराब पीकर बाइक चलाने से होती हैं। छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर चिखलीखुर्द से डहुआ के बीच 7 किमी की दूरी में सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। यहां ढलान और मोड़ होने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इसी
प्रकार ग्राम पारड़सिंगा के पुलिया के ऊपर और बुकाखेड़ी नदी की पुलिया के पास भी लगातार एक्सीडेंट हो रहे हैं।

हादसों की क्राॅसिंग : बिरुल बाजार चौराहा भी खतरनाक

दुर्घटना रोकने लगाए जाएंगे संकेतक

टीआई मनोजसिंह ने बताया ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी सड़कों पर दुर्घटना रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी को संकेतक लगाने को कहा जाएगा। इसके साथ लोगों को वाहन दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी देकर जागरूक भी किया जाएगा। इसके साथ एनएचएआई से भी इस संबंध में चर्चा की जा रही है।

समझाइश का नहीं हो रहा असर

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती है। एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। हाईवे पर जिन स्थानों पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर रिपोर्ट एनएचएआई को भेजी जाएगी।

हाईवे पर इन स्थानों पर संभलकर चलना जरूरी

नेशनल हाईवे पर ग्राम भिलाई और मोही के पास बाइक सवार विपरीत दिशा से आ जाते हैं। रात के समय सामने से आने वाला वाहन नजर नहीं आता है। जिससे यहां अक्सर बाइक दुर्घटनाएं होती हैं। हाईवे पर बिरुल बाजार चौराहा और सोनोली जोड़ सबसे खतरनाक पाइंट है। बिरुल बाजार जाने के लिए हाईवे को पार करना पड़ता है। मुलताई और बिरुल बाजार से आने वाले वाहनों को हाईवे से तेज गति से गुजरने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। जिससे हाईवे पर तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों से टक्कर होती है। यही स्थिति सोनोली जाने वाले मार्ग की है। छिंदवाड़ा हाईवे पर पारड़सिंगा की पुलिया से सड़क सीधी है। पुलिया के पास से गांव की ओर जाने का रास्ता है। जिससे गांव की ओर से अचानक काेई वाहन के आने पर टक्कर होती है। चिखलीखुर्द के दैय्यत बाबा मंदिर के पास वाहनों की गति तेज होने से हादसे होते हैं।

मुलताई। नेशनल हाईवे पर बिरुल बाजार चौराहा पर होते हैं अक्सर हादसे।
खबरें और भी हैं...