पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amla News Mp News 3 Hospitals Transferred On The Basis Of 1 Doctor Female Doctor Transferred On Training

1 डॉक्टर के भरोसे 3 अस्पताल, ट्रेनिंग पर गई महिला डॉक्टर का हुआ तबादला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॉक में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई हैं। यहां पर 5 माह पहले पदस्थ महिला डॉक्टर का ट्रेनिंग के दौरान ही तबादला हो गया। वहीं एक अन्य डॉक्टर का भी ट्रांसफर हो गया है। ऐसे में ब्लॉक के तीन अस्पतालों का बोझ एक मात्र डॉक्टर और बीएमओ डाॅ. अशोक नरवरे पर आ गया है। आमला अस्पताल में ही ओपीडी अधिक होने के कारण वे उनके जिम्मे के बाकी दो अस्पतालों में नहीं पहुंच पाते, ऐसे में फजीहत मरीजों की होती है।

एक डाॅक्टर के भरोसे तीन अस्पताल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक ही एमबीबीएस डाॅक्टर उपलब्ध है। ये डाॅक्टर बीएमओ डॉ. नरवरे का पद तो संभाल रहे हैं। साथ ही वे ही आमला अस्पताल के अलावा बोरदेही एवं मोरखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन हालात ये हैं कि आमला अस्पताल में काम का बोझ बढ़ने के बाद ये डाॅक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कम ही ध्यान दे पाते हैं। अकेले आमला अस्पताल की रोजाना ओपीडी 300 से 400 मरीजों की रहती है। इसके बाद घटना, दुर्घटना आदि के समय भी उपलब्ध डाॅक्टर को ही अपनी सेवाएं देना पड़ती हैं।

पांच माह पहले आई थीं डॉक्टर, हो गया तबादला

आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच माह पहले महिला
डॉक्टर दिव्या मैना पदस्थ की गई थीं। इससे महिलाओं को सुविधा मिली थी।

एक सप्ताह से महिला डॉक्टर ट्रेनिंग पर गई थी, लेकिन इसी दौरान उनका तबादला हो गया। इससे महिलाओं को परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही अस्पताल में पदस्थ डॉ. मनीष मुकाती ने भी आमला से तबादला कर लिया। महिला संगठन की विमल मदान ने आमला में पुनः महिला डॉक्टर को पदस्थ करने की मांग रखी है।

आमला। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है।

आयुष डाॅक्टर संभाल रहे अस्पताल के काम

अस्पताल के बिगड़ते हालातों के कारण अब बोरदेही में आयुष डाॅक्टर और आमला में आरबीएसके के दो डाॅक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। जबकि अब गंभीर मामलों में मरीजों को बैतूल अस्पताल रैफर करने के अलावा उपलब्ध डाॅक्टरों के पास दूसरा कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। इधर एएनएम की कमी से भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

बना रहे इंतजाम

- डाॅ. अशोक नरवरे, बीएमओ
खबरें और भी हैं...