- Hindi News
- National
- Betul News Mp News 51 Thousand Donated For The Education Of Poor Students
गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए दान किए 51 हजार रुपए
गाड़ाघाट निवासी महाजन परिवार ने बुधवार को पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मृत्युभोज पर खर्च होने वाली राशि को समाज के गरीब तबके के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए दान की है। गाड़ाघाट निवासी मानिकराव महाजन, देवीदास महाजन, गणेश महाजन एवं एकनाथ महाजन के पिता शंकरराव महाजन का 29 फरवरी को निधन हो गया था। निधन के बाद स्व. शंकरराव के पुत्रों ने मृत्यु भोज की बजाय श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 51 हजार की राशि का चेक समाज की रविदास कल्याण एवं विकास संस्था समिति को विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए दिया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष भूरा गायकवाड़ ने बताया महाजन परिवार ने कहा महाजन परिवार ने अपने ही घर से मृत्युभोज की बजाय शिक्षा के लिए राशि देकर अच्छा संदेश दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूरा गायकवाड़, कोषाध्यक्ष गणेश पद्माकर, जिला अध्यक्ष सुरेश गायकवाड़ ने सामाजिक लोगों से मृत्युभोज बंद करने की अपील की। इस दौरान सामाजिक बंधु व अन्य लोग उपस्थित थे।