वायगांव के पास दाे बाइकों में भिड़ंत, 6 गंभीर, रैफर
आठनेर मार्ग पर वायगांव के पास शनिवार को बाइक भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। बोरगांव निवासी हेमराज पिता पूरनलाल, मुकेश साहू और सिरडी निवासी मनोज महाले तीनों एक बाइक से वायगांव से सिरड़ी जा रहे थे। वहीं ग्राम इटावा निवासी झामसिंग वाड़िवा, सदाशिव वाड़िवा, बालो बाई वाड़िवा और रोशनी वाड़िवा दूसरी बाइक से सिरडी से मासोद गांव की ओर जा रहे थे। वायगांव के स्कूल के सामने दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिससे हेमराज, मुकेश, मनोज, झामसिंग, सदाशिव और रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए।