- Hindi News
- National
- Betul News Mp News 7 Patients Of Chickenpox Found In 4 Houses In Chikhalda
चिखल्दा में 4 घरों में मिले चिकनपॉक्स के 7 मरीज
शाहपुर| चिखल्दा खुर्द गांव में चिकनपॉक्स प्रभावित 7 मरीज मिले हैं। विभाग की टीम ने शनिवार को शाहपुर पंचायत के चिखल्दा खुर्द गांव में चिकनपॉक्स के मरीज मिलने की जानकारी मिलने पर डोर टू डोर सर्वे किया।
टीम ने चार घरों में चिकनपाॅक्स से पीड़ित 7 मरीज मिलने की पुष्टि की है। शनिवार काे सेक्टर सुपरवाइजर अंबादास नागले के साथ आशा कार्यकर्ता उर्मिला परते ने गांव में घूमकर लगभग 50 घरों में सर्वे किया, वहां चिकनपाॅक्स से पीड़ित 7 से लेकर 15 साल के बच्चों को आवश्यक उपचार के लिए परिजनों को इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने की सलाह दी। साथ ही घरों में स्वच्छता रखने के लिए इन बच्चों के कपड़े दूसरे बच्चों को न पहनाने तथा अन्य बच्चों से दूर रखने एवं अस्पताल से दी दवाओं के सेवन की सलाह दी। बीएमओ डा. शैलेंद्र साहू ने बताया कि टीम गांव में गई थी। कुछ मरीज अस्पताल आए थे। सभी चिन्हित मरीजों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। डरने की कोई बात नहीं हैं, दवाएं उपलब्ध हैं।