- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Amla Railway Vendor Found Unconscious Died In District Hospital
आमला : रेलवे का वेंडर मिला बेहोश, जिला अस्पताल में मौत
आमला के गोविंद कॉलोनी निवासी वेंडर लालजी पिता सियाशरण त्रिपाठी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। रेलवे का वेंडर आमला आरपीएफ के रेस्ट हाउस मंगलवार दोपहर शराब के नशे में बेहोश मिला था। उसे जिला अस्पताल लाए थे हालत गंभीर हाेने पर उसे रैफर किया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने संदेह जताया है कि उसे किसी ने जहरीला पदार्थ पिला दिया, जबकि पुलिस शराब के नशे में मौत होना बता रही है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
गोविंद कॉलोनी निवासी लालजी पिता सियाशरण त्रिपाठी मंगलवार सुबह 7 बजे काम पर गया था। दोपहर दो बजे तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने आमला रेलवे स्टेशन पहुंचकर तलाश की तो वह आरपीएफ के रेस्ट हाउस में बेहोश मिला। परिजन उसे लेकर आमला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल चौकी के उमाकांत मिश्रा ने बताया लालजी नशे में था। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।