पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ियां 31 मार्च तक बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारनी| कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों और स्टाफ को बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। महिला और बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश के आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान समय में शालाओं का संचालन स्थगित होने के कारण साझा चूल्हा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में नाश्ता और भोजन प्रदान प्रभावित होने से आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी के अन्य हितग्राहियों के साथ टेक होम राशन प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बच्चों के वजन और ऊंचाई मापने की कार्रवाई गृह भेंट कार्यक्रम के दौरान की जाएगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग ने जारी स्वच्छता सतर्कता निर्देश का पालन सुनिश्चित करेगी। महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश के आयुक्त नरेश पाल ने आंगनबाड़ी कार्यक्रम डे-केयर सेंटर आगामी आदेश तक स्थगित रखें जाने के आदेश दिए।
खबरें और भी हैं...