चिचोली अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति
चिचोली| सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में महिला चिकित्सक पदस्थ की है। बीएमओ डॉ. राजेश अतुलकर ने बताया शुक्रवार को डॉ. माधुरी आर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में ज्वाइनिंग होकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। डॉ. माधुरी की पदस्थापना से महिलाओं और आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि होगी।