- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Arrange For Shade And Water At The Support Price Purchase Center Collector
समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर छाया और पानी का करें इंतजाम : कलेक्टर
बैतूल| रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर खरीदी की तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर राकेश सिंह ने साेमवार को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा सभी केंद्रों पर छाया और पानी के इंतजाम बेहतर होना चाहिए ताकि किसानों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा उपज तुलाई के उपरांत परिवहन, भण्डारण एवं समय पर भुगतान के लिए भी अधिकारियों को पूरी तरह सजग रहना होगा। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी एके कुजूर ने बताया जिले में 25 मार्च से 22 मई के बीच समर्थन मूल्य रबी उपार्जन प्रस्तावित है। जिसके लिए 74 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 32 गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्र होंगे। इस वर्ष 1925 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रस्तावित है। खरीदी की गई उपज का परिवहन नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से कराया जाएगा। जिले में पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।