पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • AATHNER News Mp News Baba Saheb39s Statue Will Be Installed In Gunkhed Village

गुनखेड़ गांव में बाबा साहब की प्रतिमा लगेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुनखेड़ गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के प्रस्तावित स्थल का साेमवार काे भूमि पूजन किया गया। इस माैके पर मुख्य अतिथि वामन राव काले, प्रमुख पटेल, उषा काले, उपसरपंच प्रकाश कनाठे माैजूद थे। इस अवसर पर वामन राव काले व प्रमुख पटेल ने उपस्थित लाेगाें काे संबाेधित करते हुए कहा कि देश के लाेगाें काे डाॅ. बाबा साहब ने संविधान की सौगात दी थी। इस माैके पर डॉ. अंबेडकर कल्याण समिति की वर्षा नागले, गीता नागले ने महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक लीलाधर नागले ने कहा कि सामाजिक एकता की पहल करते हुए गुनखेड़ गांव में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मानिकराव नागले ने कहा कि डॉ. साहब की विचारधारा शिक्षित बनो, संगठित रहो को गांव-गांव तक फैलाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच श्याम राव माकोड़े, संजय काले, शिवाजी काले समेत अन्य लाेग माैजूद थे।

अाठनेर। गुनखेड़ में बाबा साहब की प्रतिमा लगाने पूजन करते हुए लाेग।
खबरें और भी हैं...