- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Beer Was Purchased By Giving Fake Notes Of 2 Thousand 2 Arrested
2 हजार का नकली नोट देकर खरीद रहे थे बीयर, 2 गिरफ्तार
अाराेपियाें से 2-2 हजार के 3 नकली नोट बरामद
बैतूलबाजार के पास शराब दुकान पर सोमवार दोपहर को 2 हजार का नकली नोट देकर शराब खरीद रहे दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से दाे हजार के 2 निकली नाेट बरामद किए।
बैतूलबाजार थाने के एसआई बीएल उइके ने बताया ऐनखेड़ा निवासी गज्जू उर्फ परमानंद पिता मारोती मंडले तथा निमेष पिता रामराव देशमुख दोपहर को बोलेरो से बैतूलबाजार आ रहे थे। इस दौरान बैतूलबाजार के पास वाइन शॉप पर 2 हजार का नोट देकर बीयर खरीदी। दुकानदार ने 2 हजार के नोट को परखकर कहा कि नकली है। इस पर निमेष ने जेब से दूसरा 2 हजार का नोट निकालकर दिया तो वह भी नकली था। इसके बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों ने बुलाकर नोट की जांच करने को कहा। इतने में निमेष का साथी परमानंद बोलेरो लेकर फरार हो गया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची बैतूलबाजार पुलिस ने निमेष को मौके पर पकड़ लिया, जबकि परमानंद को बडोरा के पास नाकाबंदी कर पकड़ा आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।