- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Betul Changed Throughout The Day Drizzle Occurred In The Afternoon
बैतूल में दिन भर छाई रही बदली, दोपहर में हुई बूंदाबादी
होली एक दिन पहले अचानक मौसम बदल गया। साेमवार सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर को बूंदाबादी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। जिले में रबी की फसल कटने को तैयार है। मौसम परिवर्तन से किसान परेशान हैं। हालांकि बूंदाबादी होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है अागे बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर नहीं हुआ। शनिवार रात 14.4 डिग्री, रविवार रात का तापमान 14.8 डिग्री रहा तथा रविवार काे दिन में 30 डिग्री अाैर साेमवार काे तापमान 30.2 डिग्री रहा।
आसमान में बादल : तेज बारिश नहीं हाेने से किसानाें ने ली राहत की सांस
मार्च माह के शुरू हाेते ही मौसम बार-बार बदल रहा है। जिले में कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलें प्रभावित हुईं थीं। हालांकि इसके बाद मौसम सामान्य रहा, लेकिन साेमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में हुई बूंदाबादी ने किसानों को परेशान कर दिया। हालांकि कुछ देर तक बूंदाबादी होने से किसानों ने राहत की सांस ली। जिले में कुछ जगह पर गेहूं की फसल पककर तैयार है, जबकि कुछ क्षेत्रों में पकने वाली है। होली के बाद अधिकांश इलाकों में किसान फसल कटाई शुरू कर देंगे। बारिश होने पर किसानों को नुकसान हो सकता है।
बैतूल। दिनभर छाए रहे बादल।
दिन का तापमान 30.2 डिग्री
मंगलवार को बादल छाए रहने के बाद भी दिन का तापमान 30.2 डिग्री रहा। मार्च माह में इससे पहले अधिकतम तापमान 2 मार्च को 31 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद तापमान में उतार- चढ़ाव चलते रही। वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री पर है। बूंदाबादी के बाद मंगलवार शाम को गर्मी बढ़ गई है। इससे बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।
वैज्ञानिक बोले- हो सकती है बारिश
होली तक मौसम में बार-बार बदलाव के संंकेत थे। साेमवार काे आसमान पर छाए काले बादल और बूंदाबादी से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।