- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Bhainsdehi Sdm Radheshyam Baghel Transferred To Bhopal
भैंसदेही एसडीएम राधेश्याम बघेल का भोपाल तबादला
प्रदेश शासन ने भैंसदेही एसडीएम राधेश्याम बघेल का तबादला भोपाल कर दिया है। वे भोपाल में डिप्टी कलेक्टर के पद पर सेवाएं देंगे। प्रदेश शासन से गुरुवार शाम इसके आदेश जारी हो गए। ज्ञात हो कि डिप्टी कलेक्टर के रूप में बघेल बैतूल आए थे। उनकी पोस्टिंग भैंसदेही एसडीएम के पद पर की थी। बीते दिनों अवैध रेत से भरे डंपर पकड़ने की कार्रवाई उन्होंने की थी। इस दौरान रेत वाहन ले जा रहे ट्रक चालकों के साथ गालीगलौज करने का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था।