- Hindi News
- National
- Amla News Mp News Bhumipujan Of Hospital Building Stuck Due To Political Speculation
राजनीति अटकलों से अटका अस्पताल भवन का भूमिपूजन
अामला। इस जगह पर हाेना था अस्पताल भवन निर्माण का भूमिपूजन।
आमला| दाे िदनाें से चल रही राजनैतिक अटकलों से नगर के सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन अटका हुआ है। गुरुवार को भवन निर्माण का लेअाउट डाला जाना था, लेकिन जनप्रतिधि के नहीं होने से कार्य अटक गया है। उल्लेखनीय है िक यह सिविल अस्पताल भवन 5 करोड़ 60 लाख की लागत से बनना है। इधर पीअार्इयू के एसडीओ जीएस बारस्कर से चर्चा कर उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल भवन निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाना है। भूमि पूजन के लिए स्थानीय जनप्रतिधियों को आमंत्रित किया था, लेकिन जनप्रतिधियों ने कोई निश्चित समय नहीं दिया है। इस वजह से भूमि पूजन कार्यक्रम करना नहीं हो सका है।