- Hindi News
- National
- Multai News Mp News Bhumipujan Of Warehouse To Be Built From 70 Lakhs Minister Distributed Certificates Of Debt Waiver
70 लाख से बनने वाले गोदाम का हुआ भूमिपूजन, मंत्री ने बांटे कर्ज माफी के प्रमाण पत्र
प्रभात पट्टन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पांसे ने बताई सरकार की उपलब्धियां
प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा सहित हर वर्ग के लिए योजना चला रही है। किसानों की हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थाई निदान भी किया जा रहा है।
यह बात सोमवार को प्रभात पट्टन में गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कही। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रभातपट्टन को आरकेवीवाय परियोजना अंतर्गत स्वीकृत 100 एमटी का गोदाम का निर्माण 70 लाख रुपए में होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक अरुण गोठी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, समिति अध्यक्ष नारायण बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विजय देशमुख, रामू टेकाम सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व पीएचई मंत्री पांसे ने ग्राम में स्थित पूर्व मंत्री स्व. रामजी महाजन और डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पांसे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। किसानों के हितों को केंद्र सरकार नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव के समय किए वादों को पूरा कर रहे हैं। कार्यक्रम में 46 किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान मंत्री पांसे ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान करने का भी आश्वासन दिया।
मुलताई। प्रभात पट्टन में गोदाम का भूमिपूजन करते हुए मंत्री पांसे।