डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
मुलताई| छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित चिखलीटोल प्लाजा के पास डिवाइडर से बाइक टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मालेगांव निवासी श्रीराम नागले (27) बुधवार को बाइक से ग्राम घाटपिपरिया मेले में जा रहा था। हाईवे पर स्थित ग्राम चिखलीकला के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे श्रीराम डिवाइडर से टकराने के बाद मार्ग पर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।