- Hindi News
- National
- SHAHAPUR News Mp News Bike Rider Dies In Unknown Vehicle Collision On Ashapur Khandwa Road
आशापुर-खंडवा राेड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
भीमपुर| ब्लॉक के आशापुर- खंडवा मार्ग पर नांदा के पास गुरुवार दोपहर साढ़े चार बजे एक बाइक सवार नांदा से बैतूल -भीमपुर की तरफ जा रहा था। नांदा से 2 किमी दूर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सागर सिंह ने बताया कि सिर पर गंभीर चाेट लगने अाैर खून बहने से युवक की मौत हुर्इ है। भीमपुर चौकी प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि डॉक्टर ने युवक काे मृत घोषित कर दिया है। मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हाे सकी है।