वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
छिंदवाड़ा हाईवे पर शनिवार को ग्राम चिखलीकला टोल प्लाजा के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनेगांव निवासी मनोज पवार बाइक से ग्राम चिखलीकला आ रहा था। टोल प्लाजा के पास सामने से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मनोज हाईवे पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर टोल प्लाजा से डॉ. कमलेश रघुवंशी और छोटेसिंह रघुवंशी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल मनोज को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।