पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Blood Storage And Nbsu Started In Hospital Waiting For Operation Theater To Start

अस्पताल में शुरू ब्लड स्टोरेज व एनबीएसयू, ऑपरेशन थिएटर शुरू होने का इंतजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट और नवजात स्थिरीकरण इकाई (एनबीएसयू) ढाई साल से बंद थी। एनबीएसयू बंद रहने से नवजात को पीलिया सहित अन्य बीमारी होने पर जिला अस्पताल रैफर किया जाता था।

ब्लड स्टोरेज यूनिट और एनबीएसयू को शुरू करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। इस संबंध में नगरवासियों ने जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी आवेदन दिया था। इन सबके बाद अब दोनों यूनिट शुरू हो गई हैं। बीएमओ डॉ. उदयप्रताप सिंह तोमर ने बताया ब्लड स्टोरेज यूनिट का रेफ्रिजरेटर खराब होने की वजह से यूनिट बंद थी। रेफ्रिजरेटर दूसरा मंगाया गया। जिसके बाद अब ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू कर दी है। यूनिट में दस यूनिट खून हमेशा उपलब्ध रहता है। इसी प्रकार स्टाफ की कमी के चलते एनबीएसयू बंद था। स्टाफ नर्स, अटेंडर, सहायक अटेंडर और एएनएम की व्यवस्था होने से यूनिट को शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ऑपरेशन थिएटर भी जल्द होगा शुरू बीएमओ डॉ. तोमर ने बताया शिशु रोग विशेषज्ञ और ऐनस्थेसिस्ट नहीं होने से ऑपरेशन थिएटर बंद है। ऑपरेशन थिएटर शुरू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही ऑपरेशन थिएटर शुरू हो जाएगा। ऑपरेशन थिएटर की सफाई कराई जा चुकी है। वर्तमान में सीजर के लिए महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा जाता है। ऑपरेशन थिएटर शुरू होने से सीजर की सुविधा भी मुलताई के अस्पताल में मिलेगी।

मुलताई। सरकारी अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं।
खबरें और भी हैं...