पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarni News Mp News Buses Leave From The Main Tirade Instead Of The Bus Stand The Risk Of Accident The Financial Loss To The Napa

बस स्टैंड की जगह मेन तिराहे से ही चली जाती हैं बसें, दुर्घटना का खतरा, नपा को हो रहा आर्थिक नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में लाखाें रुपए का बस स्टैंड और यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है। लेकिन यहां पर बसें नहीं अातीं। बस संचालक सतपुड़ा पावर प्लांट के सामने स्थित नगर के प्रमुख तिराहे पर सड़क किनारे से ही बसाें में सवारियां बैठाते और उतारते हैं। इससे बस स्टैंड बेकाम साबित हाे रहा है।

नपा की स्टैंड काे लेकर काेई रुचि नहीं है। इससे न केवल नगर पालिका काे लाखाें रुपए के विराम शुल्क का नुकसान हाे रहा है, बल्कि तिराहे पर बसाें और दूसरे वाहनाें के अाने-जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासी बस स्टैंड काे व्यवस्थित किए जाने के पक्ष में हैं। नगर क्षेत्र के पार्षद भी कई बार इस मुद्दे काे रख चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हाे सका है।

बैतूल, सारनी और छिंदवाड़ा, इंदाैर की 50 से ज्यादा बसें यहां से चलती हैं अथवा निकलती हैं। इनमें बैतूल-सारनी-बैतूल की तरफ जाने वाले वाली बसें ज्यादा हैं। नगर में अलग-अलग रूटाें से पहुंचने वाली बसें तिराहे पर सवारियां उतारती हैं। यहीं से सवारियां बैठाई जाती हैं। इसके अलावा अन्य टैक्सी वाहन भी यहां से ही भरे जाते हैं।

नपा काे आय का नुकसान, बैतूल काे लाखाें की आय : एमपीईबी ने बस स्टैंड काे नगर पालिका के हैंडओवर कर दिया है। नगर पालिका इस बस स्टैंड काे व्यवस्थित रूप से संचालित करे ताे नपा काे लाखाें रुपए की आय हाे सकती है। वर्तमान में नगर पालिका बसाें से कोई विराम शुल्क नहीं लेती है। इसके पीछे नपा का तर्क है कि बसें स्टैंड पर नहीं आती हैं। इसके अलावा दूसरी बसाें से भी विराम शुल्क नहीं लिया जाता है। इससे नपा काे लाखाें रुपए की वार्षिक आय का नुकसान हाे रहा है। बैतूल नगर पालिका में बस स्टैंड से 17 लाख रुपए की आय हाे रही है। नपा ने बस स्टैंड काे ठेके पर दिया है।

नहीं आती बसें, तिराहे से चली जाती हैं

- सीके मेश्राम, सीएमअाे, सारनी

नपा काे व्यवस्था बनानी चाहिए

- संताेष देशमुख, पार्षद नपा, वार्ड क्रमांक 29

सारनी। नगर के तिराहे पर दाेनाें तरफ से आ रही बसें। नगर का मुख्य बस स्टैंड पर नहीं अाती बसें।
खबरें और भी हैं...