- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Call Of Bjp Congress High Command Four Congress Mlas Leave In Betul District
भाजपा-कांग्रेस अाला कमान का बुलावा, बैतूल जिले के चारों कांग्रेसी विधायक रवाना
प्रदेश में चल रही उथल-पुथल के बीच बैतूल के तीन कांग्रेस विधायक दिनभर बैतूल में रहे। लेकिन शाम काे पीएचई मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे अाैर बैतूल विधायक निलय डागा, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम भाेपाल के लिए रवाना हाे गए। वहीं संसदीय क्षेत्र के अामला, हरदा अाैर टिमरनी विधानसभा के तीनों भाजपा विधायक मंगलवार काे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अायाेजित बैठक में शामिल हाेने रवाना हाेंगे। इसे पहले तीनों अपने विधानसभा क्षेत्र में ही लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनते रहे।
साेमवार काे दिनभर बैतूल विधायक निलय डागा बैतूल में दिन भर कार्यक्रमों में व्यस्त रहे । घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। फिर अपने गांव तेंदुखेड़ा पहुंचे। भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम भी बैतूल में रहे। जिले के कांग्रेस विधायक कमलनाथ सरकार के साथ हैं। इधर आमला के भाजपा विधायक डॉ. योगेश पंडागरे भी बैतूल में हैं।
सियासी संकट का असर
संजय शाह पहुंचे शाेक जताने, कमल पटेल ग्राम संपर्क पर
टिमरनी विधायक संजय शाह सिराली में एक परिवार के बीच शाेक सांत्वना देने पहुंचे। लाेगाें की समस्याएं सुनीं। हरदा विधायक कमल पटेल ग्राम गहाल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरू किए जनाक्राेश अभियान के लिए ग्रामीणाें से समर्थन मांगने पहुंचे। दाेनाें ने कांग्रेस के किसी भी नेता का फाेन अाने या किसी प्रकार के प्रलाेभन से इनकार किया। लेकिन वे मंगलवार शाम काे भाेपाल में अायाेजित विधायक दल की बैठक में शामिल हाेने दोपहर बाद रवाना हाेंगे।