- Hindi News
- National
- Multai News Mp News Case Filed For Dowry Harassment On Husband Mother In Law Father In Law
पति, सास, ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
ग्राम सर्रा निवासी महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। ज्योति रसोले ने पुलिस को बताया उसका विवाह ग्राम टेमुरनी निवासी राजेश रसोले के साथ हुआ है। विवाह के बाद से पति राजेश, ससुर मदन और सास सुमन बाई मायके से दहेज लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। जिसके चलते वह मायके ग्राम सर्रा में रह रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है।