पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • CHICHOLI News Mp News Case Registered For Murder In Connection With The Well Found Dead Body

कुएं में तार से बंधी लाश मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुटंगा गांव के मुन्ना परते के खेत के कुएं में तार से बंधी युवक की लाश के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन गुरुवार काे पिता की रिपोर्ट पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों काे साैंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के अाराेपी काे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर में मुन्ना परते के खेत के कुएं में लोहे के तार से पत्थर बांधकर फेंका गया चार दिन पुराना युवक का शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त मोनू पिता जगराम (20) के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस ने शव को निकाल कर पीएम कराकर परिजनों काे साैंप दिया था। थाना प्रभारी आरडी शर्मा ने बताया कि इस मामले में जल्दी पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।



खबरें और भी हैं...