- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Cobra Snake39s Stomach Was Torn Treated With The Help Of Jamal
फट गया था कोबरा सांप का पेट, जमाल की मदद से किया इलाज
सांप काे पकड़ने वाले जमाल भाई की मदद से एक पांच फीट के कोबरा का उपचार हाे सका। कोबरा का पेट फट गया था। करीब एक घंटे तक ऑपरेशन चला। वेटनरी डाॅ. मृदुला सिन्हा ने कोबरा का ऑपरेशन कर टांके लगाए। इससे अब कोबरा प्रजाति का यह सांप जीवित रह सकेगा। वन विभाग ने फिलहाल इसे अब्जर्वेशन में रखा है।
दरअसल, यह कोबरा साेनाघाटी के जंगल से हाेते हुए गांव की तरफ अा गया था। इस दाैरान वह जख्मी हाे गया था।
वन विभाग के कर्मचारियों ने देखा ताे वह कोबरा को लेकर वेटनरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वे कोबरा के खतरनाक हाेने के डर से उसे डिब्बे से बाहर नहीं निकाल पा रहे थे।
वन विभाग के कर्मचारियों ने जमाल से संपर्क किया अाैर कोबरा की स्थिति बताई। इस पर सांप काे बचाने के लिए वे उनके साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे अाैर डिब्बे से कोबरा काे बाहर निकाल अाैर एक घंटे तक ऑपरेशन करवाया।
इससे अब कोबरा की बच जाएगी।
बैतूल। कोबरा काे पकड़कर ऑपरेशन कराते हुए जमाल भाई।