- Hindi News
- National
- Sarni News Mp News College Students Were Advised Be Cautious About The Kareena Virus
काॅलेज के छात्राें काे दी समझाइश, काेराेना वायरस काे लेकर बरतें सतर्कता
काेराेना वायरस - सुरक्षा अभियान, सरकारी काॅलेज में हुई संगाेष्ठी
सारनी| सरकारी काॅलेज में काेराेना वायरस की सुरक्षा काे लेकर संगाेष्ठी का आयोजन िकया। प्राचार्य डाॅ. प्रमिला वाधवा के मार्गदर्शन में संगाेष्ठी में रासेयाे जिला समन्वयक डाॅ. सुखदेव डाेंगरे अतिथि के रूप में माैजूद थे।
इस माैके पर प्राचार्य ने हाथाें काे बेहतर तरीके से धाेने, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने, खान-पान में सावधानियां बरतने की सलाह दी। प्राेफेसर बीपी राेहितास ने आयुर्वेदिक दवाओं की जानकारी दी। डाॅ. रश्मि रजक ने कहा कि ठंडे पेय पदार्थ संक्रमण काे ज्यादा फैलाते हैं। इसमें सावधानी बरतने की बात रखी।
कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पंद्राम ने एहतियात बरतने की सलाह दी। इस माैके पर ओमप्रकाश साेलंकी, मुकेश सलाम, सुखराम, दल नायक सुनील वरकड़े, घनश्याम काले, संस्कार गुप्ता, संजीत रघुवंशी ने अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में डाॅ. हरीश लाेखंडे, लक्ष्मी नागले, मीना साेलंकी व स्टाफ माैजूद रहा।