पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Corona Effect Swimming Pool Library And Anganbadi Center Will Remain Closed From Today

कोरोना इफेक्ट : आज से स्वीमिंग पूल, लाइब्रेरी अाैर अांगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से लोगों का बचाव करने के लिए नगरपालिका ने स्वीमिंग पूल, लाइब्रेरी बंद रखने के आदेश किए हैं। वहीं जिले की सभी अांगनबाड़ियां 31 मार्च तक बंद रहेंगी। लेकिन इस स्वीमिंग पूल के ठीक बगल में स्थित फिल्टर प्लांट के पानी को सुरक्षित रखने के लिए नपा ने कोई प्लानिंग नहीं की है। यहां से एक करोड़ लीटर पानी रोजाना 9 पानी टंकियों में भेजा जाता है, शहर के 20 हजार कनेक्शनधारी इस पानी को पीते हैं। इसके बावजूद इन कर्मचारियों के हैंडवॉश करवाने, मास्क और स्वास्थ्य की जांच करवाने के कोई इंतजाम नपा ने नहीं किए हैं।

बैतूल। नगर पालिका के स्वीमिंग पूल को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है।

फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों काे देना चाहिए हैंडवॉश या स्प्रिट

नपा ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए विवेकानंद वार्ड के सरकारी स्वीमिंग पूल को रविवार से बंद रखने का निर्णय लिया। लेकिन इसके ठीक बगल में स्थित पीने के पानी के फिल्टर प्लांट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां तैनात कर्मचारियों को हैंडवॉश तक नहीं दिए हैं। जबकि यहां के कर्मचारी हाथों से फिटकरी उठाकर पानी में डालते हैं। यहां तीन शिफ्टों में 12 कर्मचारी तैनात रहते हैं। इनके स्वास्थ्य की जांच बारीकी से करवाई जानी चाहिए।

वजन व ऊंचाई मापने घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त नरेश पाल कुमार ने शनिवार को जारी एक आदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। आयुक्त ने इस दौरान बच्चों को टेक होम राशन प्रदान करने, बच्चों के वजन तथा ऊंचाई मापने की कार्रवाई गृह भेंट के दौरान करने के लिए कहा है। इस अवधि में आंगन कार्यक्रम व डे केयर सेंटर का क्रियान्वयन आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।

स्वीमिंग पूल बंद करेंगे, कर्मचारियों के लिए हैंडवॉश उपलब्ध कराएंगे

-नीरज धुर्वे, एई, नगरपालिका
खबरें और भी हैं...