पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Crossroads Gathering Of Stray Cattle On The Roads Driver Upset

चौराहों, सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा, वाहन चालक परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर आवारा मवेशी घूम रहे हैं। बैरियर नाका, फव्वारा चौक, बैतूल रोड पर सबसे अधिक आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगता है। मवेशियों के सड़क पर घूमने से हादसे भी हो रहे हैं।

नपा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाकर मवेशी मालिकों को कार्रवाई की चेतावनी भी देती है। इसके बाद भी मवेशी मालिकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। मवेशियों की वजह से मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम भी होता है। शनिवार को मवेशी की वजह से बैतूल रोड पर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाजार के दिन मवेशियों के घूमने से कई बार अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो जाती है। नगर के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने नपा को आवेदन देकर आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद से नपा आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद करती है।

कांजी हाउस में बंद मवेशियों को लेने भी पशु मालिक नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में मवेशियों को गोशाला भेजा जा रहा है। नगर पालिका सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया नपा के कर्मचारी वार्डों में पशु मालिकों को मवेशी खुला नहीं छोड़ने की समझाइश दे रहे हैं। सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की धरपकड़ भी की जाती है। जिससे आवारा मवेशियों की संख्या कम हुई है। मवेशियों को पकड़ने का अभियान सतत जारी है।

बैरियर नाके पर बीच सड़क में मवेशियों के बैठे रहने से होती है परेशानी।
खबरें और भी हैं...