- Hindi News
- National
- Sarni News Mp News Daira Of The Union There Is No Toilet And No Facility In The Quarry Complex
यूनियन का दाैरा: खदान परिसर में नहीं है शौचालय न कोई सुविधा
गुरुवार को एटक यूनियन ने छतरपुर-2 खदान और क्षेत्रीय कर्मशाला का दौरा किया। सुबह 8 बजे छतरपुर-2 खदान का दौरा कर प्रथम पाली में कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। फिर यूनियन के पदाधिकारियों ने उपक्षेत्रीय प्रबंधक सीपी तिवारी अाैर खान प्रबंधक गणेश देशपांडे से मुलाकात कर बारूद घर के गेट पर सुरक्षा गार्ड के लिए टीन शेड अाैर खदान परिसर में कामगारों के लिए शौचालय की मांग रखी। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी क्षेत्रीय कर्मशाला पहुंचे। यहां पर क्षेत्रीय कर्मशाला प्रबंधक चांदू मिश्रा से मुलाकात कर कर्मशाला की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत, झाड़ियों को कटवाने, दो माह से बंद पड़े सीसीटीवी कैमराें को चालू करवाने, सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने, द्वितीय अाैर रात की पाली में महिला सुरक्षा गार्ड को बंद करवाने, उचित लाइटिंग व्यवस्था, स्टोर के ऊपर शीट डलवाने, पीने के पानी की टंकी को ढंकवाने की मांग रखी गर्इ। यूनियन के पदाधिकारियों ने दोनों इकाइयों पर कार्मिक प्रबंधकों से क्षेत्रीय स्तर पर सीएमपीएफ कमिश्नर के साथ लिए गए निर्णय की जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि सर्विस रिकार्ड में जिन कामगारों के नाम के आगे सरनेम नहीं जुड़ा है, उन कामगारों से आवेदन के साथ उचित दस्तावेज लेकर उनका रिकार्ड दुरुस्त करें। इससे उनके रिटायरमेंट के बाद फंड की राशि अाैर पेंशन में दिक्कत ना जाए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े, जेसीसी सदस्य हबीब अंसारी, कोषाध्यक्ष इंद्रेश रघुवंशीसमेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
एटक यूनियन के पदाधिकारियाें ने कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।